रेवाड़ी। पुलिस ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में राजस्थान के जिला कोटपुतली-बहरोड़ के गांव कल्याणपुरा निवासी अजीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 24 जून 2025 को सीआईए को सूचना मिली थी कि गांव गुर्जर माजरी निवासी योगेश उर्फ योगी के पास अवैध हथियार हैं और वह सेक्टर-18 स्थित सरकारी कॉलेज के पास किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर आरोपी को काबू लिया व उससे एक अवैध देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी योगेश उर्फ योगी ने खुलासा किया कि उसे यह अवैध हथियार अजित ने उपलब्ध करवाया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए आरोपी अजीत की तलाश शुरू कर दी थी।