फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डेविट कार्ड बदलकर रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Jan 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने डेविट कार्ड बदलकर धोखे से रुपये निकालने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव श्यामपुरा निवासी नीरज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव गढ़ी अलावलपुर निवासी अजय सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 10 जुलाई 2024 को अपने भाई का एटीएम कार्ड लेकर धारूहेड़ा के एक एटीएम मशीन से पैसे निकालने के लिए गया था। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने धोखे से उसके एटीएम कार्ड को बदल दिया। आरोपी ने धोखाधड़ी करके उसके खाते से 59 हजार रुपये निकाल लिए थे। इसमें से एक 29 हजार रुपये की राशि नीरज नाम के एक खाता धारक के खाते में ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त एक आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें