रेवाड़ी। थाना रामपुरा पुलिस ने स्मैक उपलब्ध कराने के मामले में मोहल्ला कतोपुर निवासी जतिन उर्फ अंडा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 27 अगस्त को थाना रामपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि सुभाष बस्ती, मोहल्ला कुतुबपुर निवासी खड़ग सिंह उर्फ पीयूष अनिल टेंट हाउस के पास बंद पड़े पुराने मकान के सामने स्मैक बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके से दबोच लिया था। तलाशी के दौरान उसके पास 1.70 ग्राम स्मैक मिली। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे स्मैक मोहल्ला कतोपुर निवासी जतिन उर्फ अंडा ने उपलब्ध कराई थी।