रेवाड़ी। सीआईए ने गांजा उपलब्ध कराने के मामले में गांव ढालियावास निवासी धर्मबीर उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया है। रामपुरा निवासी नवीन उर्फ डब्बू को 560 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में नवीन ने बताया कि गांजा उसे धर्मबीर उर्फ मोटा ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धर्मबीर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।