फोटो : 06रेवाड़ी। गांव रसगन में बिजली की लटकती तार को दिखाते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। रेवाड़ी रोड पर स्थित गांव रसगन में बिजली के लटकते तारों से ग्रामीणों ने खतरे की आशंका जताई है। गांव के जयप्रकाश और अन्य निवासियों ने बताया कि उनके खेत के पास बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे हैं। उनके खेत के पास से गुजरने वाली बिजली की लाइन इतनी नीचे है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उनका कहना है कि इस लाइन पर कोई सुरक्षा सर्किट भी नहीं लगाया गया है। यदि कोई दुर्घटना हो जाए तो लाइन को तुरंत काटना भी संभव नहीं होगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस लाइन को टाइट किया जाए और सुरक्षा के लिए सर्किट लगाया जाए। जयप्रकाश, रामरती, अभय सिंह, अमर सिंह, दीपक रसगन ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।