बावल। अपराध शाखा-2 धारूहेड़ा पुलिस ने शराब के ठेके में घुस कर नकदी व मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव सुनारी निवासी असलम उर्फ टाई के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गांव राणौली निवासी नरेश कुमार ने शिकायत में बताया कि उनका जयसिंहपुर खेड़ा में शराब ठेका है। 22 जून की रात ठेके पर काम करने वाले दोनों सेल्समैन सो रहे थे। तभी एक व्यक्ति ठेके में रखी 35 हजार रुपये की नकदी व सेल्समैन के मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।