फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पशु व्यापारी से लूट की घटना का आरोपी 10 साल बाद गिरफ्तार

Sat, 18 May 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। दस साल से फरार लूट का आरोपी पुलिस की गिरफ्तार में। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर राजस्थान के पशु व्यापारियों को बंधक बनाकर पिस्टल के बल पर साढ़े 38 लाख रुपये लूटने की वारदात में शामिल तीसरे आरोपी को सेक्टर-6 थाना पुलिस ने 10 साल बाद गिरफ्तार कर लिया।
रेवाड़ी पुलिस की कई टीमों ने कई वर्ष तक तलाश की लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा था। आखिरकार मुखबिर से मिले इनपुट के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान पलवल के गांव उटावड निवासी नौमान उर्फ नम्मा उर्फ इनामुल हसन के रूप में हुई है। फिलहाल वह गुरुग्राम के गांव नुनेरा में रह रहा था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजस्थान के जिला अजमेर के गांव उनूतिया निवासी जाकिर हुसैन दो साथियों गुड्डू और शाहरुख के साथ वर्ष 2014 में गाड़ी में पशु भरकर नसीराबाद से दिल्ली गाजीपुर मंडी में बेचने गए थे। दिल्ली गाजीपुर मंडी में पशु बेचने के बाद वे 38 लाख 67 हजार रुपये नकद लेकर अपने साथी गुड्डू और शाहरूख के साथ वापस दिल्ली से नसीराबाद के लिए चल दिए। 16 मई 2014 को सुबह तकरीबन 3 बजे जब वे रेवाड़ी के गांव कापड़ीवास में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर पहुंचे तो कुछ लोगों ने उन्हें हथियार के बल पर उनकी गाड़ी को रुकवा लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया और उनकी नकदी व मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए थे। तीनों को उनकी गाड़ी में ही बंधक बना हुआ छोड़कर आरोपी भाग गए थे। जाकिर हुसैन ने वारदात की सूचना उसी वक्त पुलिस को दी। इस मामले में सेक्टर-6 थाना पुलिस ने लूट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर दो आरोपी इस्लाम खान व अल्ताफ को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई रकम से करीब एक लाख 10 हजार रुपये और 1 देशी कट्टा बरामद कर लिया था। लेकिन आरोपी नौमान उर्फ नम्मा का नाम सामने आने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

कई राज्यों में छापेमारी की लेकिन नहीं पकड़ा गया
नौमान की गिरफ्तारी को लेकर रेवाड़ी की दोनों सीआईए सहित धारूहेड़ा पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी। पुलिस टीमों ने कई बार हरियाणा के अलग-अलग जिलों के अलावा दिल्ली, यूपी और राजस्थान में भी रेड की, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया। वीरवार को पुलिस के हाथ नौमान उर्फ नम्मा उर्फ इनामुल हसन का सुराग लग गया। इसके बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे रेवाड़ी कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं। रिमांड के दौरान उसके अन्य साथियों और लूटी गई रकम को लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें