संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। कानोड़ गेट चौकी पुलिस ने जुआ खेलते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोमदत्त निवासी मोहल्ला क़ुतुबपुर, मनीष निवासी गांव हजारीवास व अविनाश निवासी मोहल्ला यादव नगर रेवाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि रेलवे कॉलोनी रेवाड़ी में बने हुए पुराने खंडहर क्वार्टर के पास तीन व्यक्ति ताश के पत्तों से पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। आरोपियों को काबू करके नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम सोमदत्त, मनीष व अविनाश बताया। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते व 52,000 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शहर थाना रेवाड़ी में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।