रेवाड़ी। अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के साथ ही विवाहिता से दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला चरखी दादरी के गांव धिकाड़ा निवासी राकेश के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि एक गांव निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत ने बताया कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से उपरोक्त आरोपी के संपर्क में आई थी। आरोपी ने उसको बहला फुसलाकर कर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली तथा ब्लैकमेल करके उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि इसके बारे में किसी को बताया तो वह फोटो व वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद वह उससे पैसे मंगाने शुरू कर दिए।
इस प्रकार आरोपी ने अब तक पीड़िता से एक लाख रुपये वसूल कर लिए। जिस पर पुलिस ने महिला थाना में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।क