पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आशीष उर्फ शूटर। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में पीवरा की ढाणी निवासी आशीष उर्फ शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
29 मार्च को सीआईए को सूचना मिली थी कि विशाल गांजा बेचता है। वह स्कूटी पर कर्नल रामसिंह चौक से होते हुए शहर मे गांजा की सप्लाई करने के लिए जाएगा। टीम ने छापा डाला तो आरोपी की स्कूटी की डिग्गी मे 1 किलो 30 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने थाना माॅडल टाउन में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी विशाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपी विशाल ने बताया था कि उसे मादक पदार्थ आशीष उर्फ शूटर ने उपलब्ध करवाया था।