फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रेन पर पथराव करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Jan 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। 31 दिसंबर की रात रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर पथराव कर शीशे तोड़ने के मामले में रोहतक के गांव बोहर निवासी आरोपी लकी को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आरोपी को न्यायालय से एक दिन के रिमांड पर लिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरपीएफ निरीक्षक विनोद कुमार जांगड़े ने बताया कि वीडियो बनाने, उकसाने और पथराव में शामिल इंस्टाग्राम संचालक समेत आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

अवैध वेल्डिंग की दुकान सील

बावल। वार्ड 13 के रिहायशी क्षेत्र में अवैध वेल्डिंग की दुकान को नगर पालिका ने सील कर दिया। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर की गई। नगर पालिका सचिव अनिल ने बताया कि शिकायत में बताया गया कि अवैध वेल्डिंग कार्य के कारण आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। इशके बाद नगर पालिका की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और पाया कि वेल्डिंग कार्य के लिए किसी प्रकार की अनुमति या लाइसेंस नहीं लिया गया था। इसके बाद तत्काल प्रभाव से उक्त दुकान को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें