फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 May 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी व थाना मॉडल टाउन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाल्मिकी बस्ती कुतुबपुर निवासी दीपक उर्फ कालिया के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन




महेंद्रगढ़ के गांव सुंदरह निवासी नरेंद्र ने शिकायत में कहा था कि 27 मई को वह मॉडल टाउन रेवाड़ी में दोस्त के घर मिलने गए थे । नरेंद्र अपनी मोटरसाइकिल दोस्त के घर के बाहर खड़ी कर अंदर गया था। अगले दिन जब उसने बाहर आकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल नहीं मिली जिसे कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस पर पुलिस ने थाना मॉडल टाऊन रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। आरोपी दीपक उर्फ कालिया के खिलाफ थाना रामपुरा व मॉडल टाऊन में पहले भी मोटरसाइकिल चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें