फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शराब तस्करी का आरोपी दबोचा, 450 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
शराब तस्करी करने के आरोप में पकड़ा गया आरोपी कृष्ण कुमार। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
कोसली(रेवाड़ी)। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल के तिजारा के वार्ड 10 मोहल्ला सैपट वाला निवासी कृष्ण कुमार है। सीआईए कोसली प्रभारी एसआई सुभाष चंद ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कृष्ण कुमार महेन्द्रा जायो गाड़ी में अंग्रेजी शराब की पेटियां लेकर बहरोड़ से धारूहेड़ा की ओर जाएगा।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर साबन पुल के पास जयपुर-दिल्ली हाईवे पर नाकाबंदी कर गाड़ी को रोक लिया गया। गाड़ी की जांच में 450 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिनके लिए आरोपी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। प्रभारी एसआई सुभाष चंद ने कहा कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें