फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महिला पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Aug 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गांव मामड़िया अहीर में जमीन के विवाद में एक महिला पर फायरिंग करने के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव बोडिया कमालपुर निवासी दिशांत उर्फ दर्शन के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस 8 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

गांव मामड़िया अहीर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 5 जून को पति पिकअप लेकर कोसली गए थे। बेटा और पुत्रवधू ड्यूटी पर गए थे। इसी दौरान एक स्कूटी और तीन बाइकों पर कुछ युवक आए। उनके साथ गांव का सचिन भी था। सचिन से उनका जमीन का विवाद चल रहा है। आरोपियों ने मारपीट करते हुए फायरिंग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। नौवा आरोपी गांव बोडिया कमालपुर निवासी दिशांत उर्फ दर्शन को रविवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें