रेवाड़ी। पुलिस ने चार कारतूस के साथ राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव महराणा निवासी पंकज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 25 अगस्त को सूचना मिली कि पंकज निवासी गांव महराणा, हनुमानगढ़, राजस्थान के पास कारतूस है। उसके पास अवैध हथियार भी हो सकता है। वह आईओसी चौक रेवाड़ी की तरफ आ रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से चार कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।