रेवाड़ी। थाना कसौला पुलिस ने घर में घुसकर हवाई फायर करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में चौथे आरोपी को रेवाड़ी के आनंद नगर निवासी आकाशदीप उर्फ दीबू उर्फ दमची को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक आई-20 कार भी बरामद कर ली है। दरअसल, गांव बोलनी निवासी रंगीत उर्फ सुल्तान ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 10 जनवरी 2021 को वह अपने घर में मौजूद था कि तभी 5-6 व्यक्ति दो कार में बैठकर उसके घर आए और पिस्टल निकालकर 3-4 हवाई फायर किए तथा जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों झज्जर जिले के बादली निवासी प्रवीण कुमार, रवि व राजबीर उर्फ राजू को पहले ही गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल हुई कार व पिस्टल को बरामद कर लिया था। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए थाना कसौला पुलिस नेचौथे आरोपी आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया है।