गांव जैतड़ावास निवासी अजय कुमार ने गांव के दो युवकों पर लाठी व रॉड से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। भाड़ावास चौकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अजय ने बताया कि बीते दिवस वह गांव के कुछ लोगों के साथ हनुमान मंदिर के पास बैठा था। इसी दौरान अनूप व जितेंद्र कार में सवार होकर आए तथा अचानक उस पर लाठी व रॉड से हमला कर फरार हो गए। पुलिस ने अजय की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद