फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध तेल भंडारण और बिक्री मामले में आरोपी 3 दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने बावल रोड स्थित गांव भवाड़ी में अवैध रूप से तेल भंडारण और बिक्री के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से करीब 4 हजार लीटर तेल व अन्य सामग्री बरामद की है। आरोपी भवाड़ी निवासी जितेंद्र है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार छापेमारी के दौरान मौके से करीब 2100 लीटर पेट्रोल, 540 लीटर डीजल और 1300 लीटर केमिकल/थिनर बरामद किया गया। इसके अलावा 22 खाली ड्रम और तेल के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक पिकअप गाड़ी भी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री की कुल मात्रा करीब 4 हजार लीटर है।
बावल रोड पर आईओसी, बीपीसीएल सहित कई कंपनियों के तेल डिपो हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेल टैंकरों से रास्ते में तेल निकालकर उसे अवैध रूप से आगे सप्लाई किए जाने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें