रेवाड़ी। पुलिस ने अदालत की तरफ से उद्घोषित अपराधी महेंद्रगढ़ के गांव ककराला निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।
एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार चेक बाउंस के मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। अदालत ने उसे पीओ घोषित कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाउन में अलग से धारा 209 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की थी। संवाद