रेवाड़ी। पुलिस ने अदालत से भगौड़ा घोषित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला झज्जर के गांव कलोई निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। आरोपी चेक बाउंस के मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी में अलग से अभियोग धारा 209 बीएनएस के तहत भी अंकित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।