फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आरोपी दुष्यंत ने नवीन का बैंक खाता साइबर ठगों को कराया था उपलब्ध

विज्ञापन
फोटो : 3 आरोपी दुष्यंत। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने पुराने नोट के बदले लाखों रुपये का लालच देकर करीब 96 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर के गोविंद नगर मडार रोड हाल किरायेदार कैप्टन मार्केट गाधौली दिल्ली निवासी दुष्यंत के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी दुष्यंत ने नवीन डागुर का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 9 जून को गांव जैनाबाद निवासी युद्धवीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने 4 जून को यूट्यूब पर पुराने नोट के बदले अधिक पैसे देने का विज्ञापन देखा था।
विज्ञापन

उसने विज्ञापन में दिए गए नंबरों पर संपर्क करते हुए बताया कि उसके पास पांच रुपये का एक पुराना नोट है जिस पर ट्रैक्टर छपा हुआ है। फोन रिसीव करने वाले ने उसे बताया कि इस नोट के बदले उसे 25 लाख रुपये मिल जाएंगे।
इसके बदले में पीड़ित से कुल 95 हजार 820 रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए। आरोपी नवीन डागुर के खाते में 32,320 रुपये गए थे। इस मामले में पुलिस ने दुष्यंत को भी गिरफ्तार कर लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें