फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने पर आरोपी चालक बरी

Thu, 07 May 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत से
विज्ञापन


रेवाड़ी। न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल की अदालत ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में आरोपी चालक धमरेड़ निवासी प्रदीप को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
अभियोजन पक्ष के अनुसार राम मेहर ने शिकायत दी थी कि वह 13 फरवरी 2024 को बावल रोड स्थित सब्जी मंडी के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर सब्जी खरीद रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक टेंपो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में वह सड़क पर गिर गया और उसके पैर व कंधे में चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने वाहन मालिक से पूछताछ की, जिसने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन प्रदीप चला रहा था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने तीन गवाह पेश किए। हालांकि मुख्य गवाह और शिकायतकर्ता राम मेहर अपने बयान से पलट गया।
अदालत ने कहा कि मुख्य गवाह के बयान से मुकर जाने के कारण अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ आरोप साबित नहीं कर पाया। पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने के चलते अदालत ने आरोपी प्रदीप को सभी आरोपों से बरी कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें