रेवाड़ी। चेक बाउंस मामले में अदालत से फरार घोषित आरोपी राजस्थान के जिला अलवर के गांव नाघोड़ी निवासी सुरेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते अदालत ने उसे फरार घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ माॅडल टाउन थाने में केस दर्ज था।