रेवाड़ी। आचार संहिता का उल्लंघन करने से संबंधित सी-विजिल एप पर आई शिकायतों का समय से समाधान करने का निर्देश उपायुक्त अभिषेक मीणा ने दिया है। यह भी कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जाकर आचार संहिता का पालन कराया जाए।
उन्होंने कहा कि सी-विजिल एप पर आने वाली शिकायत का 100 मिनट के अंदर समाधान करना अनिवार्य है। आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना को लेकर गठित कमेटियों के अधिकारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में नियमित रूप से निरीक्षण करें और जहां पर किसी प्रकार की शिकायत मिलती है, उसे तुरंत प्रभाव से दूर करवाएं।