संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। अपराध शाखा-1 के इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने अवैध रूप से पटाखे बेचते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहल्ला नई बस्ती निवासी लक्ष्मीनारायण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 अलग-अलग कट्टों में रखे 133 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया की गश्त के दौरान सूचना मिली कि लक्ष्मीनारायण निवासी नई बस्ती रेवाड़ी ने अपने मकान की छत पर बने कमरे में काफी मात्रा में अवैध पटाखे बेचने के लिए रखे हुए हैं। वह अवैध पटाखे चोरी छुपे बेच रहा है। इसके बाद टीम गठित कर मौके पर छापा मारा गया। इस दौरान आरोपी को काबू कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम लक्ष्मीनारायण निवासी नई बस्ती रेवाड़ी बताया। आरोपी के मकान की तलाशी लेने पर 7 अलग-अलग कट्टाें में 133 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में विस्फोटक अधिनियम व भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।