संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर थाना पुलिस ने घर का ताला तोड़कर नकदी व अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला मुक्तिवाड़ा निवासी सुधीर उर्फ मनीष के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया। जांचकर्ता हेड कांस्टेबल अशोक कुमार ने बताया कि शहर के मूल्यानवाड़ा निवासी महिला गीता लखानी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह बुधवार की शाम को साढ़े 6 बजे घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ पलवल शादी में गई थी। देर रात करीब 2 बजे घर आई तो देखा कि मेन गेट और कमरों के ताले टूटे हैं। एक एलईडी, चांदी का सामान व कुछ नकदी चोरी हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपी सुधीर उर्फ मनीष को गिरफ्तार कर लिया।