फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Thu, 09 Feb 2023 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। गुडियानी-कोसली मार्ग पर बुधवार की रात कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार कोसली निवासी सागर ( 22 ) की मौत हो गई जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कोसली थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सुर्खपुर निवासी महेश अपने दोस्त सागर को गुडियानी से उसके गांव कोसली बाइक पर छोड़ने जा रहा था। जब वह सूरज स्कूल के नजदीक पहुंचे तो कोसली की ओर से तेज गति से आ रही कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार तीनों युवक गिर पड़े। राहगीरों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बाइक को टक्कर मारने के बाद सड़क से नीचे पलटी खाती हुई सरसों के खेत में जा गिरी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से बाइक सवार घायलों को कोसली के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उन्हें रेवाड़ी रेफर कर दिया गया। रेवाड़ी ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने सागर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवक महेश तथा वीरपाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के समय मौजूद लोगों ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे तथा गाड़ी पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था जो मौके से भागने में कामयाब हो गए। इस दुर्घटना में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कोसली थाना पुलिस ने वीरवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें