रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर जमानत पर छूटने के बाद फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पीओ स्टाफ ने एक उद्घोषित अपराधी गांव चिरहाड़ा निवासी रमेश सिंह को गिरफ्तार किया है। पीओ स्टाफ के एसआई लालचंद ने बताया कि आरोपी रमेश सिंह चेक बाउंस के मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। पीओ स्टाफ ने वीरवार को आरोपी रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया।