फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। सेक्टर-छह धारूहेड़ा थाना पुलिस ने पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमला करने के मामले में गांव मालपुरा की सरपंच के पति योगेश तंवर को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पूर्व सरपंच मलखान सिंह के भाई विजय कुमार ने शिकायत में बताया था कि उनका भाई 3 अगस्त की सुबह मालपुरा मऊ रोड पर टहलने गए थे। जब वह नीलकमल कम्पनी के पास पहुंचे तभी पीछे से एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गिरकर घायल हो गए। इसके बाद वह उठकर भागने लगे तो कार से उतर कर सरपंच के पति योगेश तंवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर लाठी व सरियों हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी योगेश तंवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें