फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेबिट कार्ड बदलकर 28 हजार रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर थाना पुलिस ने मार्च माह में लियो चौक स्थित एक एटीएम बूथ में सहायता के नाम पर डेबिट कार्ड बदलकर 28 हजार रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव सिरोली निवासी सद्दाम हुसैन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी रामकंवार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 22 मार्च को लियो चौक स्थित एक एटीएम बूथ पर पैसे निकालने के लिए गया था। जब पैसे निकालने लगा तभी पीछे खड़े एक युवक ने पैसे निकालने में मदद की पेशकश की। इसके बाद आरोपी ने उनसे पिन नंबर भी ले लिए और कार्ड लगाकर कहा कि अभी मशीन काम नहीं कर रही है। इस दौरान आरोपी ने उनका कार्ड बदल लिया। कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया जिसमें आरोपी युवक ने उनके खाते से 3 बार में 28 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह घटना के दिन अपने भाई के साथ रेवाड़ी में वारदात के लिए पहुंचा था। उसके खिलाफ पहले भी हरियाणा और राजस्थान में डेबिट कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें