फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टैंकरों से तेल चोरी कर बेचने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Mar 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। थाना कसौला पुलिस ने टैंकरों से तेल चोरी उसे बेचने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव खानपुर निवासी रशीद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से 9 ड्रम में 1600 लीटर डीजल व वारदात में प्रयुक्त पिकअप बरामद की गई है। 22 मार्च की रात में पुलिस को सूचना मिली थी कि राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव खानपुर का निवासी रशीद खान टैंकरों से चोरी किए गए डीजल बेचने राजस्थान जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम रशीद खान बताया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी से चोरी किया हुआ 9 ड्रम में करीब 1600 लीटर डीजल बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कसौला में मामला दर्ज करके आरोपी रशीद खान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें