फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मकान का ताला तोड़कर बाइक चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला रामसिंहपुरा में मकान का ताला तोड़कर बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवप्रीत निवासी राज नगर, टोहाना जिला फतेहाबाद तथा हाल किरायेदार विश्वकर्मा कॉलोनी, जींद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मोहल्ला रामसिंहपुरा निवासी लोकेश शर्मा ने 11 अगस्त को शिकायत दी थी कि रेलवे लाइन के पास उनका एक मकान किराये पर देने के लिए खाली पड़ा है। 10 अगस्त की रात करीब 10 बजे उनके पिता महेश शर्मा दुकान बंद करने के बाद अपनी बाइक मकान में खड़ी कर ताला लगाकर घर चले गए थे।
अगले दिन सुबह करीब छह बजे दुकान खोलने पहुंचे तो मकान का ताला टूटा मिला और अंदर खड़ी बाइक गायब थी। थाना शहर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने आरोपी लवप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें