रेवाड़ी। पुलिस ने सरेआम सट्टा खाईवाली करने के आरोप में झज्जर रोड स्थित मोहल्ला गोविंदपुरा निवासी मंगल सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा पर्चा और 1250 रुपये बरामद किए हैं। 20 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगल सिंह बैंक ऑफ बड़ौदा वाली गली में एक दीवार पर बैठकर सट्टा खाईवाली कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।