बावल। पुलिस ने निजी अस्पताल में काम करने वाली दो युवतियों से दुष्कर्म के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही पीड़ितों की शिकायत पर मामला भी दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में काम करने वाले युवक ने दिसंबर 2021 में रिसेप्शन पर काम करने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही उसे किसी को मामले की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी ने अस्पताल में ही हेल्पर के तौर पर काम करने वाली दूसरी युवती के साथ भी दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक एक युवती की उम्र 18 वर्ष और दूसरी की उम्र 22 वर्ष है। बावल थाना प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि आरोपी की धमकी की वजह से दोनों युवतियां डरी हुई थीं, लेकिन बार-बार दुष्कर्म होने से तंग होकर दोनों ने शिकायत दी है। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद