संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। पुलिस ने स्मैक उपलब्ध कराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल के गांव कासमपुर निवासी राकेश उर्फ रिंकू के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि 3 अप्रैल को सूचना मिली थी कि बालकिशन उर्फ पाल निवासी बिशनपुर अपने घर के नजदीक स्मैक बेच रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को काबू किया। उसके कब्जे से 1.39 ग्राम स्मैक बरामद किया था। बावल पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी बालकिशन उर्फ पाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी बालकिशन ने पुलिस को बताया था कि राजस्थान के जिला खैरथल के गांव कासमपुर निवासी राकेश उर्फ रिंकू ने स्मैक उपलब्ध करवाया था। इसकेाद पुलिस ने राकेश उर्फ रिंकू को भी गिरफ्तार कर लिया है।