फोटो: 7रेवाड़ी। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
रेवाड़ी। शहर के एक सिनेमा हाल के सामने मंगलवार को श्री श्याम सेवा शक्ति मंडल की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया। कढ़ी-चावल और मूंग का प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही ठंडे पानी की छबील भी लगाई गई। इस दौरान प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर में मंगलवार के दिन आने वाले श्रद्धालुओं के अलावा शहर के लोगों ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। दरअसल, श्री श्याम सेवा शक्ति मंडल की तरफ से इस तरह के भंडारे का आयोजन पहले भी किया जाता रहा है। भंडारे में आसपास के दुकानदारों के अलावा बास सिताबराय मोहल्ला के लोगों का विशेष सहयोग रहा। संवाद