फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। पुलिस ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव मकडावा निवासी संजीत है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 27 जुलाई 2025 को सीआईए धारूहेड़ा को सूचना मिली थी कि प्रदीप कुमार के पास अवैध हथियार है। वह रेवाड़ी से धारूहेड़ा रोड पर मसानी अड्डा से पहले शमशान घाट के पास किसी के इंताजर में खड़ा हुआ है। सूचना पर तुरंत पहुंचकर प्रदीप की तलाशी लेने पर एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी प्रदीप ने बताया कि उसे यह अवैध हथियार संजीत ने उपलब्ध करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें