भिवाड़ी। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी तावड़ू निवासी शाहरुख खान को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी कंपनियों, कॉलोनियों और दुकानों के सामने रैकी करने के बाद मोटरसाइकिल चोरी करता था। चोरी के वाहनों को कम कीमत पर बाहर के लोगों को बेचने की बात भी सामने आई है। थानाधिकारी सचिन शर्मा के अनुसार राहुल अचलानी ने बताया था कि उसने 28 अगस्त को अपनी मोटरसाइकिल आरएचबी कॉलोनी में लॉक करके खड़ी की थी। कुछ समय बाद बाइक वहां नहीं मिली।