फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सवा लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने फेसबुक मैसेंजर के जरिये 1.25 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के भोपाल के श्याम नगर निवासी अतीक के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
14 फरवरी को मोहल्ला बल्लूवाड़ा निवासी भवानी शंकर ने शिकायत में बताया था कि उसका दोस्त अमित दुबई में रहता है। अमित के फोटो लगे फेसबुक मैसेंजर से एक मैसेज आया था। मैसेज में लिखा था कि उसके वीजा में दिक्कत आ रही है। वह उसके पास एजेंट का खाता नंबर भेज रहा है।
विज्ञापन

साथ ही वह उसके खाते में पैसे ट्रांसफर कर रहा है। इसके बाद एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कहा कि उसके खाते में 1.25 लाख रुपये आए हैं, जो एक दिन बाद खाते में शो करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद उसे विश्वास हो गया कि अमित ने उसके खाते में पैसे भेज दिए हैं। उसने इसके बाद बताए गए खाता नंबरों पर 1.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसके खाते में कोई पैसा नहीं आया, तो उसे ठगी का अहसास हुआ। इस पर पुलिस ने साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पता लगा कि साइबर ठगी में मध्यप्रदेश के भोपाल के श्याम नगर निवासी अतीक का बैंक खाता प्रयोग किया गया था। इस पुलिस ने आरोपी अतीक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें