फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: केबल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। पुलिस ने ट्यूबवेल से बिजली की केबल चोरी करने के मामले में एक आरोपी दिल्ली के छावला निवासी अमित शौकीन उर्फ सीटू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव जखाला निवासी सुल्तान सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसका ट्यूबवेल गांव मुंडड़ा रोड पर है। 23 अगस्त की सुबह जब उनका बेटा ट्यूबवेल की मोटर चलाने कुएं पर गया, तो कोठड़ी का ताला टूटा मिला और अंदर से ट्यूबवेल की बिजली की केबल गायब थी।
विज्ञापन

खोजबीन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि रात लगभग ढाई बजे खेतों में चोरी करते हुए उसके पड़ोसी लक्ष्मण ने एक आरोपी अमित शौकीन उर्फ सीटू को मौके पर ही काबू कर लिया था, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें