फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जाटूसाना थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक नाबालिग ने कहा था कि वह 19 दिसंबर को अपने घर पर थी। दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव निवासी युवक घर में घुस आया। युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और जबरदस्ती करने लगा। उसने शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। नाबालिग ने शिकायत में आरोप लगाया था कि युवक पिछले छह माह से उसका पीछा कर रहा था। स्कूल में आने व जाने के दौरान भी आरोपी युवक उससे दोस्ती करने के लिए दबाव बनाता था और किसी और से बात नहीं करने की धमकी देता था। जाटूसाना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने सोमवार की शाम को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें