फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमानी बिजली गिरने से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के गांव बिठवाना में वीरवार को आसमानी बिजली गिरने से एक 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रिया (13 )शाम के समय अपनी मां के साथ खेत में जा रही थी। इस दौरान बिजली गड़गड़ाहट के साथ बरसात शुरू हो गई। बरसात से बचने के लिए मां-बेटी ने छिपने का प्रयास किया, लेकिन रिया पर आसमानी बिजली गिर गई, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बिजली गिरने के दौरान रिया व उसकी मां के बीच सात फीट की दूूरी थी। इसके चलते मां बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें