फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन की सचिव बनीं आरती

Thu, 09 Jul 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन की सचिव बनने पर खुशी जाहिर करतीं आरती अरोड़ा। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन ने सत्र 2026-27 के लिए आरती अरोड़ा को क्लब का सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों और सामाजिक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

आरती अरोड़ा शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने एमएससी (बॉटनी) और एमएड तक शिक्षा प्राप्त की है। वह शिक्षा विभाग में पीजीटी बायोलॉजी के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2015 में वह अपने पति मनीष अरोड़ा के साथ रोटरी परिवार से जुड़ीं और तब से सामाजिक अभियानों और जनकल्याण गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
सचिव पद संभालने के बाद आरती अरोड़ा ने कहा कि रोटरी का मूल मंत्र समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा और जिम्मेदारी का संदेश देता है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास और रक्तदान जैसे क्षेत्रों में क्लब की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब के सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में रोटरी क्लब समाजहित के कार्यों को नई गति देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें