फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चंडीगढ़ मेयर चुनाव के जीत पर आम आदमी पार्टी रेवाड़ी के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जताई खुशी

Tue, 20 Feb 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। आम आदमी पार्टी के आजाद चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव की जीत पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को विजयी घोषित करने का फैसला लोकतंत्र की जीत को दर्शाता है। इस ऐतिहासिक फैसले से तानाशाही सोच और खरीद फरोख्त की राजनीति को करारा जवाब मिला है। यूथ विंग के जिला अध्यक्ष अभिषेक झांब ने कहा कि आज के फैसले से आम आदमी पार्टी के देश भर के कार्यकर्ताओ में एक जबर्दस्त ऊर्जा का संचार हुआ है। अब चंडीगढ़ भी विकास के पथ पर तेजी से दौड़ेगा। आम आदमी पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र बढ़ालिया ने कहा कि इस जीत से आगामी लोकसभा व हरियाणा के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी जीत का परचम लहराएगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के दलीप सैनी, प्रेम प्रजापत, लक्ष्मणदास सहगल, फूलसिंह, विजयपाल, सहित महिला कार्यकर्ता ऊषा प्रजापत, सन्तोष आहूजा व भारती इत्यादि मौजूद थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें