फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज देश का नेतृत्व कमजोर : चिरंजीव

Sat, 16 Aug 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 10मोती चौक पर ध्वजारोहण करते चिरंजीव राव व पार्टी नेता। स्त्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने शहर के मोती चौक पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने महात्मा गांधी और लौह पुरुष सरदार पटेल समेत अनय महापुरुषों को याद करते हुए कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली थी।
उन्होंने कहा कि आज भारत का नेतृत्व कमजोर है और इच्छाशक्ति की कमी है। पहलगाम के बाद हुए युद्ध में भारत ने अमेरिका के दबाव में सीजफायर कर दिया। भारत की सेना किसी भी महान शक्तिशाली देश से लोहा लेने में सक्षम है। दिल्ली दरबार की निर्णय लेने की क्षमता ना होने के कारण हमारी सेनाओं का मनोबल गिर रहा है।
विज्ञापन

राव ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का स्वागत किया कि जिसमें बिहार में कटे 65 लाख वोट की जानकारी चुनाव आयोग को देने की बात कही गई है। कोर्ट ने आदेश दिया कि जिनका नाम लिस्ट में नहीं है उनके पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड को स्वीकार करें। यह राहुल गांधी और पूरे विपक्ष की बहुत बड़ी जीत है। सच कहा है की सच्चाई को दबाया जा सकता है लेकिन हराया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छावडी, शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष सीमा धमीजा, पार्षद लोकेश यादव, पार्षद रंजना भारद्वाज, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष सरोज भारद्वाज, देवकीनंदन, भीमसेन मखीजा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें