फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अस्पताल से डिस्चार्ज के साथ ही नवजात का मिलेगा आधार कार्ड

Fri, 17 Jan 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में वार्ड में आराम करती गर्भवती महिलाएं। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
संस्थागत प्रसव के बाद पहले नवजात का जन्म प्रमाणपत्र ही मिलता था
विज्ञापन

फोटो: 17
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। अब नवजात का आधार कार्ड बनवाने के लिए अभिभावकों को नहीं भटकना पड़ेगा। संस्थागत प्रसव के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज के समय ही अब नवजात शिशु को जन्म प्रमाणपत्र के साथ ही आधार आईडी भी मिल जाएगी।
अब से पहले केवल जन्म प्रमाणपत्र ही तैयार किया जा रहा था। अब स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की ओर से नई पहल की गई है। जिले में यह प्रमाणपत्र बनाने के लिए 9 टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें नागरिक अस्पताल को मिले टैबलेट को चंडीगढ़ से शुरू कर दिया गया है। फिलहाल, नागरिक अस्पताल में यह पहल शुरू हो गई है। डिलीवरी के बाद डिस्चार्ज होने से पहले ही नवजात की आधार आईडी भी तैयार कर दी जाएगी। सीएचसी के लिए भी टैबलेट उपलब्ध करवा दिए गए हैं, लेकिन, अभी चालू नहीं हो पाए हैं। जल्द ही ये शुरू कर दिए जाएंगे।इसके अलावा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी जल्द ही टैबलेट मिल जाएंगे।
विज्ञापन


पहले जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए मिलते थे 21 दिन
हालांकि पहले नवजात शिशु का निशुल्क जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अभिभावकों के पास 21 दिन का समय होता था और इन दिनों में कभी भी अभिभावक अस्पताल आकर अपने बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनवा सकते थे। अब संस्थागत डिलीवरी के बाद डिस्चार्ज के समय ही नवजात शिशु का जन्म प्रमाणपत्र मिल रहा है। ऐसे में अब अभिभावकों को अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं।

दो आईडी मिलने से नवजात के माता-पिता को होगा फायदा
अस्पताल से डिस्चार्ज के समय ही दो आईडी जन्म प्रमाणपत्र के साथ आधार कार्ड भी तैयार करने के कारण बच्चों के अभिभावकों को फायदा होगा। उनको आधार कार्ड बनवाने के लिए आधार केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब से पहले यह सुविधा नहीं थी। जन्म प्रमाणपत्र ही दिया जाता था। अब आधार भी दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन:
सभी सरकारी अस्पतालों में मिलेगी सुविधा : डिप्टी सिविल सर्जन
अभी जिले में 9 टैबलेट आए हैं। इनमें नागरिक अस्पताल में मिले टैबलेट को चालू कर दिया गया है। बाकी 5 सीएचसी और सामान्य अस्पताल कोसली को दिए गए टैबलेट अभी चालू नहीं हुए हैं। जल्द इनको भी चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीएचसी में भी जल्द ही मिल जाएंगे। अब नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के बाद डिस्चार्ज के समय ही नवजात शिशु का आधार कार्ड तैयार हो जाएगा। इससे बच्चे के आधार कार्ड बनवाने के लिए अभिभावकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनको बच्चे के आधार कार्ड के लिए इधर-उधर चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे।
- डॉ. जोगेंद्र तंवर, डिप्टी सिविल सर्जन (जन्म-मृत्यु)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें