फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव खंडोड़ा में युवक पर हमला, फ्रैक्चर आने पर एफआईआर दर्ज

Wed, 20 May 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। क्षेत्र के गांव खंडोड़ा में घायल युवक को गंभीर चोटें आने और एक्स-रे रिपोर्ट में फ्रैक्चर की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के खैरथल जिले के गांव नरवास निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह 15 मई को मामा के घर गांव खंडोड़ा आया था। रात को खाना खाने के बाद वह बैठक में सो गया। सुरेंद्र के अनुसार तीन लोगों ने उस पर मकान बिकवाने को लेकर आरोप लगाते हुए हमला कर दिया।
घायल को पहले बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और एक्स-रे जांच करवाई जिसमें चार चोटों में फ्रैक्चर पाया गया। पुलिस ने जांच के आधार पर 2 लोगों समेत एक अज्ञात युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें