रेवाड़ी। पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा आनंद कुमार सेक्टर 6 प्लाट नं 29-32 में एक कंपनी में पिछले पांच साल से कार्यरत है। वीरवार को उनका बेटा कंपनी आया था, लेकिन काम से वापस घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई शरू कर दी है।