फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तालाब में गिरा युवक, पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला

Mon, 09 Mar 2026 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
युवक को लेकर जाते एएसआई विनोद कुमार। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के हनुमान मंदिर के समीप स्थित बड़े तालाब में रविवार शाम करीब पांच बजे आशू नशे में गिर गया। इसकी पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह और एएसआई विनोद कुमार पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 28 वर्षीय आशू उर्फ वासु अहीरों का मोहल्ला का रहने वाला है। युवक को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।थाना शहर प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तुरंत वहां पर पहुंच गई थी, युवक को सुरक्षित तालाब से बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें