रेवाड़ी। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। प्लेटफार्म पर संदिग्ध हालात में ट्रॉली बैग के साथ बैंच पर बैठे एक युवक से जीआरपी ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम बिहार के डुमड़ी पोस्ट निवासी कन्हैयालाल बताया। उसने बताया कि नींद आने के कारण उसकी ट्रेन छूट गई है। दिल्ली जाने के लिए वह दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहा है। जीआरपी ने उसका बैग खुलवाकर देखा तो उसमें 12 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। आरोपी को मौके पर काबू करने के बाद उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया। संवाद